{"_id":"6a72e7a20d82f0cbfd064f1a","slug":"work-on-widening-of-kashipur-highway-begins-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: काशीपुर हाईवे पर बुलडोजर की कार्रवाई, डीडी चौक से गावा चौक तक अतिक्रमण हटाया, 56 दुकानदार हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: काशीपुर हाईवे पर बुलडोजर की कार्रवाई, डीडी चौक से गावा चौक तक अतिक्रमण हटाया, 56 दुकानदार हुए प्रभावित
Wed, 05 Aug 2026 01:05 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
काशीपुर हाईवे के एक किलोमीटर चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने डीडी चौक से गावा चौक तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की और दुकानों के आगे मार्किंग की।
विज्ञापन
काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर हाईवे के एक किलोमीटर चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी। लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने डीडी चौक से गावा चौक तक पहुंचकर दुकानों के आगे संकेतिक मार्किंग की और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। करीब 13.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस प्रोजेक्ट से लगभग 56 दुकानदार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार, दुकानों के हटने के बाद जल संस्थान पेयजल लाइनें शिफ्ट करेगा, जबकि ऊर्जा निगम बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर हटाने का काम करेगा। लंबे समय से यह कार्य इसी वजह से अटका हुआ था। उधर, कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि त्योहारों के समय इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है और इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईवे चौड़ीकरण परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन