फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Climbing on the roof of the car in rudrapur

UK: रविवार को चला डंडा...सोमवार फिर छलके जाम, कार की छत पर चढ़कर हुड़दंग; जानें पूरा मामला

Tue, 04 Aug 2026 12:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 PM IST
सार

रुद्रपुर में पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रुपये के चालान किए गए। 

विज्ञापन
Youth Climbing on the roof of the car in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रुपये के चालान किए गए। एक बाइक भी सीज की गई।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी गई। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए हाईवे और बाजार क्षेत्र में देर रात तक गश्त बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने और कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed