फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Restaurant vandalized and staff beaten up after bill was requested.

Udham Singh Nagar News: बिल मांगने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, स्टाफ को पीटा

Wed, 05 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Restaurant vandalized and staff beaten up after bill was requested.
कुंडेश्वरी में बाजार बंद कराते प्रदर्शनकारी
काशीपुर। खाने के बिल के लिए टोकने पर एक व्यक्ति और उसके साथियों ने कुंडेश्वरी के एक रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर वहां मौजूद स्टाफ को लाठी-डंडों व बेल्टों से पीटा और धमकाते हुए वहां से चले गए। इस घटना पर मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और व्यापारियों ने कुंडेश्वरी का बाजार बंद कराकर चौकी के सामने धरना दिया। देर शाम तक कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मनोज लखेड़ा ने बताया कि उनका कुंडेश्वरी में जैतपुर रोड पर रेस्टोरेंट है। आरोप है कि ढकिया निवासी पिता-पुत्र उसके रेस्टोरेंट पर पिछले एक साल से खाना खा रहे हैं। उन पर करीब 22-23 हजार रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने सिर्फ 5000 रुपये जमा किए हैं। इसके बाद दोनों ने वहां आना बंद कर दिया। सोमवार दोपहर उन्होंने अपने स्टाफ दीपक को आरोपी की दुकान पर रुपये लेने के लिए भेजा तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया।
विज्ञापन

शाम के समय आरोपी ने सात-आठ लोगों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने स्टाफ दीपक और सुमित रौतेला को पीटा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जुलूस निकालकर कुंडेश्वरी बाजार बंद कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी का घेराव कर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनोज धौनी ने प्रदर्शनकारियों को शाम तक आरोपियों की धरपकड का भरोसा दिलाया। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान शौर्य लखेड़ा, मनोज जोशी, गिरीजेश खुल्बे, यश चौधरी, राकेश लखेड़ा, संजय चौधरी, अनिल लखेड़ा, विक्की नेगी, मनीष बिष्ट, गम्मी कठैत, विजय रावत आदि थे।


कोट
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के विरोध में कारोबारियों ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में बाजार बंद कराया था। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रशांत कुमार, सीओ काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed