सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youths from Rudrapur took a girl to Dubai and raped her

Rudrapur: युवकों ने दुबई ले जाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब की 20 वर्षीय युवती की तहरीर पर रुद्रपुर के दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

Youths from Rudrapur took a girl to Dubai and raped her
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने युवती से पहले दुबई फिर दिल्ली में दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पटियाला पुलिस ने जीरो नंबर पर एफआईआर दर्ज की। बाद में इसे रुद्रपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

एसएसपी के मुताबिक पंजाब के पटियाला निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने थाना सिटी समाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा अप्लाई के दौरान वह रुद्रपुर निवासी दो भाई गौरव सिंह और साहिल सिंह के संपर्क में आई थी। आरोप है कि दोनों उसे बहाने से दुबई ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने उसे धमकी देकर दिल्ली बुलाया और फिर यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की और आरोपियों के रुद्रपुर निवासी होने के कारण मुकदमे को एसएसपी कार्यालय पटियाला से रुद्रपुर पुलिस कार्यालय ट्रांसफर कर दिया गया। मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर में दर्ज धाराओं के आधार पर ही दुष्कर्म के आरोप में दोनों भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। हालांकि अभी बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता रुद्रपुर नहीं पहुंची है। एसएसपी ने उपनिरीक्षक नेहा राणा को विवेचना अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज, मेडिकल के लिए बुलाया गया रुद्रपुर
एसएसपी ने बताया कि जांच टीम ने पीड़िता के वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए रुद्रपुर बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया मामले में सामने आया है कि रुद्रपुर में युवती के साथ दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है और एक आरोपी साहिल वर्तमान में दिल्ली रहता है। मामले की जांच जारी है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed