{"_id":"69cec569a29c03bd4e01b614","slug":"your-name-is-the-saviour-of-troubles-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139375-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संकट मोचन नाम तिहारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संकट मोचन नाम तिहारे...
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/ काशीपुर/बाजपुर। जिले भर में बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं गंगापुर रोड स्थित शैलजा फार्म में देर रात संगीत संध्या सजी। इसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार रहे। मेयर विकास शर्मा ने मंदिर की उपलब्धियों व विशेषताओं पर प्रकाश डाला। देर रात तक कलाकारों ने भजन पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इधर, पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेका। विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया।
इधर, काशीपुर में गिरीताल मां चामुण्डा देवी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासंघ ने हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के साथ सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को आनंदित कर दिया। आरती के बाद लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर मेयर दीपक बाली, शक्ति प्रसाद अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, गौरव गर्ग, सुमित शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर तीर्थ द्रोणासागर स्थित डमरू वाले बाबा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य सेवक अजय चौहान, मुख्य पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, एडवोकेट अक्षय नायक, गगन विनायक आदि मौजूद रहे। वहीं स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर, नागनाथ स्थित शनि मंदिर में, बूरा बताशा गली स्थित प्रेमधाम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में बड़े उत्साह के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
इधर बाजपुर
में बांगेनगर स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर कमेटी की ओर से भगवान हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में बाजे के साथ भव्य पद ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव दरबार, राधा कृष्ण, श्री राम दरबार सहित अन्य विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान बाजपुर शहर जय श्री राम और बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सांसद बलराज पासी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, मंजीत सिंह राजू, राजेश कुमार आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सुल्तानपुर पट्टी
में श्री जोगेश्वर महादेव शिव मंदिर में अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित आकाश शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया और आरती की गई। शाम को श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया वहां अरविंद सैनी, गिरीश चन्द मौर्य, अनिल गुप्ता, हेमंत मौर्य, राजपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
--
भजन गायक सन्नी सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गदरपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में आयोजित भजन संध्या में देर रात तक भक्ति रस की बयार बही। महंत नितिन रस्तोगी ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। भजन संध्या में आमंत्रित प्रख्यात भजन गायक सन्नी सिंह लक्खा, साधना सरगम और विशाल मदान के गाए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी के भजनों का आनंद लिया। मध्य रात्रि आरती और प्रसाद वितरण के साथ भजन संध्या का समापन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, वैभव गगनेजा, अरुण अनेजा, नितिन छाबड़ा, आशीष झाम, दीपक कालड़ा, अंकित गगनेजा, गौरव बत्रा आदि मौजूद थे। संवाद
--
मंदिरों में हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
किच्छा। श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बरेली रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और दुर्गा मंदिर में लंगर का आयोजन किया गया। वहीं बडिंया स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। राधा कृष्ण मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां पर पं. अरुणेश मिश्रा, दीपक कांडपाल, रविश फुटेला, शुभम तिवारी, लाल बिहारी, कृष्णा मौर्य, देवेंद्र शर्मा, राम अवतार चौरसिया, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
--
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जयकारे लगे
नानकमत्ता। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्युत चलित भव्य शोभा यात्रा के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में सजीव झांकियों में कलाकारों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चंपादेवी सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर से श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल से पांच दिवसीय प्रभात फेरी के बाद बुधवार शाम श्री बालाजी दरबार के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में विद्युत चलित सुंदर झांकी में मथुरा से आए कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा रोड, कार सेवा रोड, सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर सपन्न हुई। बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारी पंडित राधा बल्लभ पंतोला की ओर से पूजा अर्चना व कीर्तन के बीच श्री बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर कर चोला चढ़ाया गया। वहां महेश गोयल, प्रमोद गर्ग, नरेंद्र गर्ग, सक्षम गोयल, मनोज गर्ग, अंकुर गोयल, नितिन अग्रवाल, सौरभ कंसल, अंकुर अग्रवाल, दलजीत सिंह, अंकित अग्रवाल, अनूप गुप्ता, निषिकेत भट्ट आदि थे।
-- -
नवनिर्मित बालाजी मंदिर का हुआ उद्घाटन, उमड़ी भक्तों की भीड़
शांतिपुरी। हनुमान जन्मोत्सव पर शांतिपुरी नंबर चार में नवनिर्मित श्री बालाजी मंदिर का भव्य उद्धाटन हुआ। इस दौरान मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पंडित शेखर चंद्र जोशी के निर्देशन में मुख्य यजमान चंदन सिंह कोरंगा एवं उनकी पत्नी विमलेश कोरंगा की अगुवाई में कलश यात्रा, मूर्ति भ्रमण, श्री गणेश पूजन, पंचदेव पूजन एवं भूमि पूजन सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं।
समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान बालाजी का गुणगान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, ईश्वर नेगी, दीपक चंदोला, राकेश रावत, विजय कांडपाल, गोविंद दानू, गौरव मल्होत्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, अंकित परिहार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी कार्की सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos