फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Assembly Elections BJP to launch Booth Jeeto campaign this month

उत्तराखंड विस चुनाव: इस महीने बूथ जीतो अभियान करेगी भाजपा, विकास यात्रा और लखपति दीदी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार

Thu, 06 Aug 2026 08:30 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:30 AM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी इसी महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी। लखपति दीदी सम्मेलन और केंद्रीय नेताओं के भ्रमण की रूपरेखा तैयार हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Elections BJP to launch Booth Jeeto campaign this month
सीएम धामी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए इसी महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी। संगठन महासचिव बीएल संतोष की अगुवाई में हुई राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव से पहले विकास यात्रा शुरू करने, विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी दूर करने और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। 
विज्ञापन


बैठक में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कोरग्रुप में शामिल सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली कोर ग्रुप की बैठक में संघ-भाजपा की आंतरिक सर्वे पर आधारित रिपोर्ट पर भी गंभीर मंथन हुआ। बैठक में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, मंत्रियों के क्षेत्रवार प्रवास की रूपरेखा तय करने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान सितंबर महीने से केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के राज्य के अलग-अलग इलाकों में जनसभा कराए जाने की भी रूपरेखा तैयार हुई। बैठक में विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी को दूर करने के लिए तैयारियों पर भी मंथन हुआ। राज्य इकाई से कहा गया है कि ऐसे विधायकों को स्थानीय स्तर पर किए गए वादे को पूरा करने का निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने से सांसद, विधायक, मंत्रियों का प्रवास 
बैठक में अगले महीने से विधायकों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों का अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत इन हस्तियों को चिन्हित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करना होगा।

राज्य इकाई को कहा गया है कि वह अगले महीने से चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक प्रधानमंत्री की जनसभाओं का खाका तैयार करे। इसके अलावा सितंबर से केंद्रीय नेताओं की दौरे की भी रूपरेखा तैयार करे।

सितंबर में बजेगा चुनावी बिगुल 
बैठक में अगले महीने से कई स्तर पर चुनावी बिगुल फूंकने की रणनीति तैयार की गई। इसी महीने से विकास यात्रा शुरू करने और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि राज्य की 12 हजार मतदान केंद्रों से जुड़े मतदाताओं से साल के अंत तक सीधा संवाद बनाया जाए। बीते चुनाव में हारी 27 सीटों पर मुख्य फोकस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed