फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   newborn found lying in drain under suspicious circumstances in Chamoli

Uttarakhand: नाले में पड़ा मिला नवजात, मुंह में थी रबड़ और चल रही थीं सांसें; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 06 Aug 2026 10:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 10:15 AM IST
सार

चमोली में आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक नवजात संदिग्ध हालत में नाले में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

विज्ञापन
newborn found lying in drain under suspicious circumstances in Chamoli
नाले में पड़ा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली कोतवाली के अंतर्गत रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास नाले में एक नवजात संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। बृहस्पति वार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात पड़ा होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी।

विज्ञापन

 
प्रधान और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। प्रधान संतोष गुसांई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो नवजात पड़ा मिला। उसके मुंह में बोली को बांधने वाला रबड़ डाला गया था। कहा कि जब उन्होंने मुंह से रबड़ निकाला तो नवजात की सांसें चल रही थी। 
विज्ञापन


तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।  पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। नवजात को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed