{"_id":"6a739a97b07322de680b9e7d","slug":"haryana-and-uttarakhand-to-collaborate-on-cooperative-initiatives-dr-dhan-singh-dehradun-news-c-5-drn1043-1034837-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और उत्तराखंड मिलकर सहकारिता में करेंगे काम : डॉ.धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा और उत्तराखंड मिलकर सहकारिता में करेंगे काम : डॉ.धन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चंडीगढ़ में हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं और किसानों, महिलाओं व युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा, दोनों राज्यों ने सहकारिता क्षेत्र में अनुभवों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर सहमति जताई है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि हरियाणा ने सहकारिता खासकर बैंकिंग क्षेत्र में बेहतर काम किया है। यहां के नवाचार और पारदर्शी कार्यप्रणाली अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा, दोनों राज्यों के बीच सहयोग से सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। रावत ने उत्तराखंड सरकार की ओर से संचालित दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण वितरण योजना की जानकारी साझा की। इस योजना के तहत किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे प्रदेश के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने कहा, बैंकिंग क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। इससे दोनों राज्यों में सहकारिता क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ.प्रफुल्ल रंजन, महाप्रबंधक उर्वशी गुप्ता, उप महाप्रबंधक सुधा शर्मा, प्रबंधक जसपाल पंवार आदि मौजूद रहे।