फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra Two brothers arrested for bringing 9.8 kg of cannabis to sell at the Kanwar Mela haridwarKanwar Y

Haridwar: कांवड़ मेले में गांजा खपाने की कोशिश कर रहे दो भाई गिरफ्तार, दोनों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

Thu, 06 Aug 2026 10:30 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 06 Aug 2026 10:30 AM IST
सार

कांवड़ मेले में 9.8 किलो गांजा खपाने के लिए लाए दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Two brothers arrested for bringing 9.8 kg of cannabis to sell at the Kanwar Mela haridwarKanwar Y
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम कांवड़ मेले में गांजा खपाने की कोशिश कर रहे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 9.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात नगर कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की टीम सरकारी बस वर्कशॉप के पास रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टिबड़ी फाटक की तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रोहित सैनी व मोहित निवासी शांति विहार कॉलोनी, ज्वालापुर बताए। दोनों सगे भाई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...कांवड़ यात्रा की अनोखी तस्वीरें: फौजी बेटे ने मां को कंधों पर बैठाया, किसी ने एक पैर से तय किया आस्था का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के पास से मिले बैग के अंदर से तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। रोहित के बैग से पन्नी समेत 5.160 किलोग्राम और मोहित के थैले से पन्नी समेत 4.640 किलोग्राम गांजा मिला। दोनों ने पूछताछ में बताया कि गांजा उन्होंने एक दिन पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सोयब अंसारी से बहादराबाद टोल प्लाजा के पास लिया था। इसे कांवड़ मेले के दौरान बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed