{"_id":"698883f09f10f3c3990f3007","slug":"a-cleanliness-drive-was-conducted-on-malli-badhan-village-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117942-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मल्ली बधाण गांव रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मल्ली बधाण गांव रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। शहर की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे वालंटियर समूह सशक्त युवा कुटुंब चिन्यालीसौड़ की ओर से मल्ली बधाण गांव रोड स्थित भैरव मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से शराब की खाली बोतलें, मेडिकल वेस्ट व पॉलीथिन रैपर्स बड़ी मात्रा में एकत्रित किए गए।
अभियान के अंतर्गत सशक्त युवा कुटुंब के वालंटियरों ने मंदिर परिसर में दो साइन बोर्ड भी लगाए जिनमें इस पवित्र स्थल को स्वच्छ बनाए रखने और कूड़ा न फैलाने की अपील की गई। साथ ही आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे यहां नशीले पदार्थों का सेवन करने और कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखें और उन्हें रोकने में सहयोग करें। इस अवसर पर यूथ ग्रुप के विवेक, देवाशीष, पायल, जयदेव, साहिल, वंशिका और नितेश आदि ने भागीदारी निभाई। संवाद
Trending Videos