फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Benefits of schemes not received even eight years after husband's death.

Uttarkashi News: पति की मृत्यु के आठ साल बाद भी नहीं मिला योजनाओं का लाभ

Mon, 27 Jul 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 27 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes not received even eight years after husband's death.
एसडीएम से की राशन कार्ड बनवाने व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग
विज्ञापन

पुरोला। पति की मौत के आठ साल बाद भी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। ब्लॉक के कंडियाल गांव निवासी अगिंता देवी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड बनवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
अगिंता देवी ने बताया कि उनके पति हरदेव सिंह का आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके दो छोटे बच्चे हैं और परिवार में वृद्ध सास-ससुर भी हैं। पति की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया। उन्होंने बताया कि परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। बरसात के दौरान मकान गिरने का खतरा बना रहता है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अगिंता देवी ने आरोप लगाया कि गांव में आर्थिक रूप से सक्षम कई लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बने हैं और वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। वास्तविक पात्र होने के बावजूद उनका नाम अब तक शामिल नहीं किया गया। उन्होंने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जल्द राशन कार्ड जारी करने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, एसडीएम मुकेश रमोला ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed