{"_id":"698b2df8d538d610dd0f211d","slug":"bjp-obc-morcha-held-a-workers-dialogue-regarding-the-union-budget-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-117987-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया श्रमिक संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया श्रमिक संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरकाशी की ओर से श्रमिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों और आमजन को केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख योजनाओं व प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी गई।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के श्रमिक वर्ग, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सुनील भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। वहीं, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चमन सिंह ने कहा कि बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीलांबर चौहान ने सभी कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव रावत, गोविंद राम नौटियाल, व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, महिला मोर्चा की जिला मंत्री रामप्यारी रतूड़ी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos