सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Burning Pine Tree Falls on Banchaura Road; Traffic Disrupted

Uttarkashi News: बनचौरा मार्ग पर गिरा चीड़ का जलता पेड़, आवाजाही बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 23 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Burning Pine Tree Falls on Banchaura Road; Traffic Disrupted
विज्ञापन
उत्तरकाशी। धरासू रेंज के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ बनचौरा मोटर मार्ग पर कादला बैंड के पास बृहस्पतिवार सुबह एक चीड़ का जलता हुआ पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे यातायात करीब आधा घंटे बाधित हो गया। जंगल में आग लगी होने के कारण पेड़ गिरा है।
Trending Videos

सूचना मिलते ही लोनिवि की जेसीबी और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम की ओर से पहले पेड़ में लगी आग को बुझाया गया। फिर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जारी वनाग्नि के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। जंगलों में आग फैलने से न केवल वन संपदा को नुकसान हो रहा है बल्कि सड़क मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। धरासू के रेंजर जगमोहन गंगाड़ी ने बताया कि सुबह वहां पर जंगलों में आग लगी थी जिसे विभाग और फायर सर्विस की टीम ने तुरंत बुझा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed