फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CDO investigated complaints regarding the Jal Jeevan Mission.

Uttarkashi News: जल जीवन मिशन की शिकायतों की सीडीओ ने की जांच

Wed, 29 Jul 2026 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 29 Jul 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
CDO investigated complaints regarding the Jal Jeevan Mission.
नए टैंक मिले अधूरे, पुरानी टंकियाें से ही की जा रही है जलापूर्ति
विज्ञापन

पुरोला। मोरी विकासखंड के आराकोट क्षेत्र स्थित जागटा गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और अभिलेखों का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन नए पेयजल टैंक अभी तक निर्मित नहीं हुए हैं। फिलहाल पुरानी टंकियों से ही जलापूर्ति की जा रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य भी अधूरा मिला।
निरीक्षण के दौरान समिति ने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क और उद्यान संबंधी समस्याएं भी सुनीं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र के मनमोहन चौहान ने जागटा, कुराली और कसाली तोक में अधिक भुगतान, पुरानी टंकियों से नई लाइन जोड़ने और पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की शिकायत की थी।
विज्ञापन

सीडीओ जयभारत सिंह ने बताया कि अभिलेखों और मौके के निरीक्षण में निर्माण कार्य के अनुरूप ही लगभग 25 से 30 प्रतिशत भुगतान किया जाना है। उन्होंने साफ किया कि नए टैंक बनने तक पुरानी टंकियों से जलापूर्ति जारी है। चौहान ने कहा कि सीडीओ के स्वयं मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों का भरोसा है। उन्होंने बताया कि बंगाण क्षेत्र के ईसाली, डामटी, किरोली, पावली, कुकरेड़ा, भुटाणु और थली गांवों में भी जल जीवन मिशन को लेकर शिकायतें हैं। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान जयचंद चौहान, कमाल चांद, जब्बर सिंह, सुदर्शन चौहान, सुधीर, अनिल, विपिन, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed