फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Waiting for school building for seven years, villagers appeal to administration

Uttarkashi News: सात साल से स्कूल भवन का इंतजार, ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार

Wed, 29 Jul 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 29 Jul 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Waiting for school building for seven years, villagers appeal to administration
कलीच गांव के लोगों का आरोप, कई बार कहने पर भी नहीं हो रही समस्या हल
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है स्कूल भवन
उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के कलीच गांव में वर्ष 2019 में सड़क निर्माण के दौरान भू-धंसवा होने से प्राथमिक विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बच्चों को पढ़ने के लिए करीब दो किमी की दूरी तय कर जूनियर हाईस्कूल में जाना पड़ रहा है। इस दौरान जंगल का मार्ग होने के कारण आवाजाही में खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभाग और प्रशासन को लिखित में समस्या बताई गई है लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
कलीच के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन बजेटा, पवन रावत, करतार सिंह, महेश रावत, मदन सिंह का कहना है कि वर्ष 2019 में लोनिवि की ओर से गांव को जोड़ने वाली सड़क की कटिंग की गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के भवन के नीचे से भू-धंसाव होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन सात वर्ष बीतने के बावजूद विद्यालय भवन के निर्माण के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

भवन नहीं होने के कारण गांव के करीब 30 छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दो किमी की दूरी तय कर जूनियर हाईस्कूल में जाना पड़ रहा है। चंद्रमोहन ने कहा कि स्कूल जाते हुए जंगल का रास्ता होने के कारण भय बना रहता है। गत वर्ष भी एक छात्रा की पेड़ की टहनी लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार विभाग सहित प्रशासन से प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि जेई ने स्थलीय निरीक्षण किया था। वहां पर अब दोबारा भवन बनना संभव नहीं है। ग्रामीणों से भूमि तलाश करने को कहा है। उसके बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed