फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra payment dispute escalates between maharashtra pilgrims and tour agency in uttarkashi

चारधाम यात्रा: भुगतान को लेकर महाराष्ट्र के यात्रियों और टूर एजेंसी में विवाद, पुलिस के दखल के बाद मामला शांत

Fri, 02 Oct 2026 11:52 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 11:52 AM IST
सार

चारधाम यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के 72 यात्रियों के दल को भुगतान को लेकर विवाद के कारण कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां समझाइश के बाद विवाद शांत हुआ और यात्री आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Chardham yatra payment dispute escalates between  maharashtra pilgrims and tour agency in uttarkashi
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा पर महाराष्ट्र से आए 72 यात्रियों के दल और यात्रा संचालित कर रही टूर एजेंसी के बीच भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला उत्तरकाशी कोतवाली तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया, जिसके बाद यात्री आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि उन्होंने 26 सितंबर को हरिद्वार से नौ दिन की चारधाम यात्रा के लिए किसी ट्रैवल एजेंसी से बुकिंग कराई थी। तय शर्तों के मुताबिक पूरा भुगतान यात्रा पूरी होने के बाद किया जाना था। अभी तक दल ने केवल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं और दो धामों की यात्रा बाकी है। इसके बावजूद एजेंसी की ओर से पूरा भुगतान किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि अब तक वे करीब 70 फीसदी भुगतान कर चुके हैं। इसके बावजूद बाकी धन मांगा जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने पर यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बातचीत कर मामले को सुलझा दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed