{"_id":"6a12f3f2f8431931440580ff","slug":"chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-offered-prayers-at-yamunotri-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120096-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यमुनोत्री के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यमुनोत्री के दर्शन किए
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 24 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके दौरे से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रविवार सुबह वे खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने, जनता के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और सेवा का समन्वय ही देश की संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos