सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   VIDEO: Kandhar Devta revered deity of the Barahat region sets out on a pilgrimage on foot to Yamunotri Dham

VIDEO: यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता

Alka Tyagi Alka Tyagi
Updated Sun, 24 May 2026 08:22 PM IST
VIDEO: Kandhar Devta revered deity of the Barahat region sets out on a pilgrimage on foot to Yamunotri Dham
बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य देव कंडार देवता की पारंपरिक यमुनोत्री धाम यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गई। देव डोली के यात्रा पर निकलते ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। सात दिन तक चलने वाली इस धार्मिक पैदल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जयकारों तथा पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई दी। परंपरा के अनुसार कंडार देवता की डोली विशेष पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने मूल मंदिर संग्राली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण ढोल-दमाऊं और रणसिंघा की धुन पर नाचते-गाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। यात्रा मार्ग के विभिन्न गांवों में देव डोली का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूलमालाओं, आरती और प्रसाद वितरण के साथ देवता का आशीर्वाद लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की भी व्यवस्था की गई। पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का विशेष माहौल बना रहा। कंडार देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान, हंसराज चौहान, दिवाकर नैथानी आदि ने बताया कि कंडार देवता बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य देव हैं। साथ ही कंडार देवता 14 साल बाद यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा का प्रथम पड़ाव कंवा गांव में है। इसके बाद यात्रा कुथनौर गांव में विश्राम करेगी। जिसके बाद मां यमुना के मायके खरसाली गांव के साथ ही गंगा दशहरे पर यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा पुन: वापस पींडकी मदेश, गजोली गांव होते हुए संग्राली गांव पहुंचेगी। कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है कि देव यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी है। सात दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु कठिन पैदल मार्ग तय करते हुए भक्ति और आस्था के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 250 छात्राओं को साइकिलें वितरित, बोले अतुल प्रधान-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान लक्ष्य

24 May 2026

नीरज कातिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोनीपत में मुठभेड़ के बाद तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24 May 2026

Baghpat: महर्षि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन

24 May 2026

Meerut: निजी अस्पताल में उपचार शुल्क को लेकर हंगामा, परिजनों ने दुर्व्यवहार और मनमानी वसूली का लगाया आरोप

24 May 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में लू की स्थिति जारी, लगातार बढ़ रहा है तापमान | Chandigarh Weather

24 May 2026
विज्ञापन

Bareilly: पटी गली मोहल्ले में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

24 May 2026

VIDEO: ताज कप हेक्सा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में होंगे रोमांचक मुकाबले

24 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

24 May 2026

VIDEO: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों के कार्यालयों पर जड़े ताले

24 May 2026

VIDEO: विवि की लापरवाही, प्रवेशपत्र में कहीं रोल नंबर तो कुछ में विषय ही नहीं

24 May 2026

VIDEO: यूपीपीसीएल के चेयरमैन की बैठक में गूंजा आगरा में हुए टेंडर घोटाले का मुद्दा

24 May 2026

VIDEO: असली बिल से बेची नकली दवाएं, कई राज्यों में सप्लाई, करोड़ों का माल जब्त; पुलिस भी कार्रवाई में जुटी

24 May 2026

VIDEO: वर्दी में वीडियो बनाने की कर बैठे भूल, महिला दरोगा भी नहीं पीछे; इन पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

24 May 2026

VIDEO: बिजली कटाैती से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही आपूर्ति; सूखने लगी फसलें

24 May 2026

VIDEO: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; दहेज में भैंस मांगने का आरोप

24 May 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी

24 May 2026

VIDEO: अवैध धर्मांतरण के आरोपी की जमानत खारिज

24 May 2026

अयोध्या में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

24 May 2026

अंबेडकरनगर में एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल का जन आरोग्य मेले पर असर

24 May 2026

VIDEO: धर्मांतरण के आरोपियों से पूछताछ में सामने आए नाै नाम, पुलिस ने जारी किए नोटिस

24 May 2026

VIDEO: आईपीएल फैन पार्क में उमड़े क्रिकेट प्रेमी, स्टेडियम जैसा रहा रोमांच

24 May 2026

कानपुर: शादी समारोह में चार रसगुल्ला न देने पर भड़का युवक, काउंटर में खड़े युवक पर प्लेट से हमला

24 May 2026

Sirmour: शांतिपूर्ण मतदान को लेकर ददाहू से 53 चुनाव पार्टियां गन्तव्य के लिए रवाना

24 May 2026

बाराबंकी में अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

24 May 2026

करनाल में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता, 65 किलो भार वर्ग में CISF के जहीर खान ने मारी बाजी

24 May 2026

उपमुख्यमंत्री पाठक ने किया मुरादाबाद के जिला अस्पताल का निरीक्षण

24 May 2026

Meerut: वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर हुआ हवन

24 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में 11 साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, नोचकर मार डाला

24 May 2026

VIDEO: भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक का आयोजन

24 May 2026

VIDEO: यूपी में 25 मई से 2 जून तक नौतपा, गर्मी और तपिश में होगा इजाफा

24 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed