{"_id":"6a13032ae6b4b2075b07f74b","slug":"forests-surrounding-the-district-headquarters-continued-to-burn-for-the-third-consecutive-day-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120103-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: तीसरे दिन भी जलते रहे जनपद मुख्यालय के आसपास के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: तीसरे दिन भी जलते रहे जनपद मुख्यालय के आसपास के जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 24 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ी से सड़क पर पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही में बना है खतरा
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के आसपास के जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं में लगातार बढ़ रही है। रविवार दोपहर बाद मनेरा बाईपास और पोखरी गांव के समीप जंगलों में भीषण आग फैल गई। इस दौरान पहाड़ी से सड़क पर पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही में खतरा बना रहा। दूसरी ओर खरवां सड़क के आसपास के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उन्हें भी खतरा बना हुआ है।
जनपद मुख्यालय के आसपास पिछले तीन दिनों से जारी वनाग्नि की घटनाओं ने वन विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार दोपहर बाद मनेरा बाईपास और पोखरी के जंगलों में भीषण आग फैल गई। मनेरा बाईपास सड़क पर भी पत्थर गिरते रहे। हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई लेकिन अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो सड़क पर आ रहे पत्थरों के कारण बड़ी घटना हो सकती है। दूसरी ओर खरवां सड़क के आसपास शनिवार देर शाम से ही जंगल जल रहे हैं। वहां पर डुंडा सहित बाड़ाहाट रेंज की टीमें आग पर काबू करने के लिए पहुंची थी लेकिन करीब 24 घंटोें में इस आग पर काबू नहीं पाया गया है।
Trending Videos