{"_id":"69c9001a059738c79d0ce2c9","slug":"cultural-presentations-captivated-the-hearts-at-the-annual-festival-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118933-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। वहीं, विद्यालय परिसर में छात्राओं की ओर से निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं का प्रदर्शनी लगाई गई।
रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में सांस्कृतिक, खेलकूद आदि गतिविधियां भी जरूरी है। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने कहा कि सरकार बालिकाओं को आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और हर प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालय की वार्डन सुचिता पंवार ने बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी जीएस नेगी, रमेश कोहली, अंन्नराज भंडारी, डाॅ. शशिप्रभा, सुमन बडोनी, विजय बडोनी, सुभाष नौटियाल, मालवंती रमोला, सोबन पंवार, उदयपाल परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos