{"_id":"69c7dadd13b24345e80991e3","slug":"daivyansh-khushi-and-deepshikha-top-storytelling-competition-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118917-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्टोरी टेलिंग में दैव्यांश, खुशी व दीपशिखा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्टोरी टेलिंग में दैव्यांश, खुशी व दीपशिखा रहीं अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभागीय परिषद का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित मॉडल प्रतियोगिता में अभिषेक सेमवाल ने बाजी मारी। स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान दैव्यांश भट्ट, द्वितीय खुशी नौटियाल एवं तृतीय स्थान दीपशिखा सेमवाल ने प्राप्त किया। इसी तरह क्विज में प्रथम स्थान टीम क्यूरी जिसमें प्रीति, दैव्यांश, अरुण, दीक्षिता रहे जबकि द्वितीय स्थान टीम एडिशन जिसमें अभिषेक, जिया, सलोनी, दीक्षा एवं तृतीय स्थान पर टीम न्यूटन रही। जिसमें दीपशिखा, राहुल, स्नेहा, रुचिका शामिल रहे।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ महेंद्र पाल परमार ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ कैलाश रांगड़ ने छात्र छात्राओं को लघु शोध प्रबन्ध की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. पवन कुमार बिजल्वाण ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर व्याख्यान दिया। डॉ. महेंद्र प्रताप राणा ने विज्ञान के प्रति छात्रों को प्रेरित करने के लिए वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। विभाग प्रभारी डॉ अरविंद कुमार रावत ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संचालन अंजली नौटियाल ने किया। संवाद
Trending Videos