फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Debris was cleared from the Yamunotri walking path, but the railing was not repaired.

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग से मलबा तो हटाया, रेलिंग नहीं की ठीक

Wed, 15 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 15 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Debris was cleared from the Yamunotri walking path, but the railing was not repaired.
तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही आवाजाही
विज्ञापन

बड़कोट। चारधाम यात्रा के लिए जानकीचट्टी–यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही तो बहाल कर दी गई है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अब भी अधूरी है। हालिया भूस्खलन और चट्टानों से गिरे मलबे के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा रेलिंग की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। ऐसे में रोजाना हजारों श्रद्धालु टूटी रेलिंग वाले हिस्सों से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
हाल के दिनों में पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से पैदल मार्ग के कई हिस्सों की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। संबंधित विभाग ने मलबा हटाकर मार्ग को तो खोल दिया लेकिन सुरक्षा रेलिंग को दुरुस्त करने की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मार्ग के एक ओर लगातार पत्थर गिरने की आशंका वाली खड़ी पहाड़ियां हैं जबकि दूसरी ओर गहरी खाई में यमुना नदी बहती है। ऐसे में जिन स्थानों पर रेलिंग टूटी हुई है वहां जरा-सी चूक भी गंभीर हादसे में बदल सकती है।
विज्ञापन

यात्रा सीजन के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इसी मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, तीर्थ पुरोहित आशुतोष उनियाल और सुरेश नौटियाल सहित स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मार्ग चालू करने के बाद भी सुरक्षा इंतजामों को पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त रेलिंग को तत्काल दुरुस्त कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed