{"_id":"69c526ea3bb7544a6005eef0","slug":"devotees-crafted-a-silver-jhaman-for-their-revered-goddess-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118871-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ध्याणियों ने आराध्य देवी के लिए बनाया चांदी का झामण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ध्याणियों ने आराध्य देवी के लिए बनाया चांदी का झामण
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर गिंडा गांव में ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के मानपुर गिंडा गांव में ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गांव में नवरात्र पर नवदुर्गा पाठ के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में पहुंची ध्याणियों का स्मृतिचिह्न व शॉल भेंट कर स्वागत किया। वहीं, गांव की ध्याणियों ने अपनी आराध्य देवी के लिए चांदी का झामण बनाया।
मानपुर गिंडा गांव में पुंडवारी माता की थात पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। इस दौरान ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पहले दिन ग्रामीणों ने ध्याणियों का भव्य स्वागत किया। साथ ही ध्याणियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद बुधवार रात को जागरण किया गया। इसमें लोक गायक शिवा भट्ट ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही ग्रामीण और ध्याणियां देर रात तक भजन पर झूमते रहे।
प्रधान शंकर भट्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली ने बताया कि मानपुर गांव में बीते आठ दिनों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, ध्याणी समिति कि अध्यक्ष यशोदा मिश्रा ने बताया कि ध्याणियों ने अपनी गांव की आराध्य देवी पुंडवारी माता की डोली के लिए चांदी का झामण बनाया है जिसे वे समापन पर माता को भेंट करेगी। इस मौके पर भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, बसंती देवी, अमिता सेमवाल, रेखा व्यास आदि मौजूद रही।
Trending Videos