सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Discussion on strengthening trust between public and police in Jan Samvad

Uttarkashi News: जनसंवाद में जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करने पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 24 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Discussion on strengthening trust between public and police in Jan Samvad
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बीते सोमवार शाम को यमुनाघाटी पहुंचकर कोतवाली बड़कोट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और आम नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जनसुनवाई करते हुए पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर चर्चा की गई और बेहतर पुलिसिंग के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।
Trending Videos


आगामी चारधाम यात्रा-2026 को ध्यान में रखते हुए एसपी ने होटल एसोसिएशन और उपस्थित लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से पहले पड़ाव यमुनोत्री धाम की यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर दिया गया। एसपी ने नशा उन्मूलन, साइबर अपराध और महिला अपराधों के प्रति सजगता पर बल देते हुए सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र, यातायात उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, अनुपमा रावत, ब्रह्मकुमारी सुभद्रा, यमुनावैली होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत उपस्थित रहे। जनसंवाद से पूर्व एसपी ने कोतवाली बड़कोट और फायर स्टेशन बड़कोट का वार्षिक निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed