{"_id":"6a256c7177406724640e9436","slug":"dpro-post-vacant-in-uttarkashi-panchayat-work-affected-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120379-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तरकाशी में डीपीआरओ का पद खाली, पंचायत कार्यों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तरकाशी में डीपीआरओ का पद खाली, पंचायत कार्यों पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभाग ने जल्द नए अधिकारी की तैनाती का दिलाया भरोसा
उत्तरकाशी। जिला पंचायत राज अधिकारी के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद जिला पंचायत राज कार्यालय में नियमित अधिकारी का पद रिक्त हो गया है। इससे पंचायतों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के समन्वय और निगरानी पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने जल्द नए अधिकारी की तैनाती का भरोसा दिलाया है।
पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि डीपीआरओ के सेवानिवृत्त होने के बाद पद रिक्त है। फिलहाल व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्यालीसौड़ विकासखंड के एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जो जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है और जल्द नए अधिकारी की तैनाती हो जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों, पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय, विकास योजनाओं की निगरानी, स्वच्छता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, पंचायत निधियों से जुड़े मामलों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नियमित अधिकारी के अभाव में फाइलों के निस्तारण, पंचायतों से जुड़े पत्राचार और विकास कार्यों की निगरानी में कुछ देरी की स्थिति बनने से दिक्कतें खड़ी हो सकती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था से जरूरी कार्यों को जारी रखा जाएगा, ताकि ग्राम पंचायतों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Trending Videos