फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drains at Ramlila Maidan are clogged; rainwater is entering the market.

Uttarkashi News: रामलीला मैदान की नालियां बंद, बाजार में घुस रहा बरसात का पानी

Wed, 01 Jul 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 01 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Drains at Ramlila Maidan are clogged; rainwater is entering the market.
व्यापारियों के साथ आम लोगों को हो रही है भारी परेशानी
विज्ञापन

पानी दुकानों में घुसने से सामान हो रहा है खराब, उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान
उत्तरकाशी। नगर के रामलीला मैदान में वर्षों से बंद पड़ी नालियों के कारण बरसात का पानी सीधे मुख्य बाजार की ओर बह रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुकानों के बाहर और अंदर रखा सामान पानी की चपेट में आकर खराब हो रहा है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारी इस्तीयाग अहमद और रमेश बग्यिाल का कहना है कि बरसात शुरू होते ही रामलीला मैदान का पानी बाजार की ओर आने लगता है। नालियां चौक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और पूरा पानी मुख्य बाजार में फैल रहा है। इससे दुकानों के सामने कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। इसके साथ ही राहगीरों को भी जलभराव के कारण आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो आगामी दिनों में लगातार होने वाली बारिश से स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन और संबंधित विभाग से रामलीला मैदान की बंद पड़ी नालियों को जल्द खोलने, उनकी सफाई कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed