{"_id":"6a7096c6f8c224fe7204f504","slug":"sit-in-protest-by-panchayat-representatives-at-the-development-block-office-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121453-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पंचायत प्रतिनिधियों का विकासखंड कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पंचायत प्रतिनिधियों का विकासखंड कार्यालय पर धरना
Mon, 03 Aug 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल बाद भी रोजगारपरक काम शुरू नहीं होने पर फूटा गुस्सा
चिन्यालीसौड़। पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल शुरू हुए एक वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम पंचायतों में रोजगारपरक योजनाओं के कार्य शुरू न होने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को विकासखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने वीबी रामजी योजना के तहत तैयार कार्ययोजना पर जल्द कार्यादेश जारी करने की मांग उठाई।
विकासखंड के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि वीबी रामजी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना एक माह पूर्व जिला विकास अधिकारी कार्यालय को भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्यादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे ग्राम पंचायतों में रोजगारपरक और विकास से जुड़े कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद रमोला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीबी रामजी योजना के कार्यों के लिए तत्काल कार्यादेश जारी करने के साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था को ऑफलाइन करने की मांग भी की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों को विकास कार्यों के संचालन में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अकबीर सिंह राणा, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष देवराज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बिष्ट, सोहन लाल, रजनी चौहान, जगमोहन राणा, कुलदीप चौहान शामिल रहे।