{"_id":"698b287067e0c0556a05a283","slug":"eco-park-will-be-built-on-top-of-varunavat-mountain-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117988-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बनेगा ईको पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बनेगा ईको पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तरकाशी। ईक टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ऐक्शन मोड में आ गया है। जिला मुख्यालय से लगे वरुणावत पर्वत के टॉप पर ईको पार्क विकसित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने पर्यटन, वन विभाग और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वी-टॉप पर इको पार्क के निर्माण के लिए किसी अनुभवी आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर आकर्षक, आधुनिक और पूर्णतः ईको-फ्रेंडली डिजाइन तैयार करें। उन्होंने कहा कि पार्क का विकास इस तरह किया जाए जिससे पहाड़ों की नैसर्गिक सुंदरता बनी रहे और स्थानीय जैव विविधता को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
बैठक में वरुणावत टॉप तक पहुंच को और अधिक सुगम बनाने पर भी चर्चा की गई। डीएम ने बस अड्डे के समीप से वरुणावत व्यू पॉइंट तक प्रस्तावित ट्रेक मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश दिए जिससे पर्यटक सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से ट्रेकिंग का आनंद ले सकें। इसके साथ ही इको पार्क में कैफेटेरिया एरिया, बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था, सेल्फी पॉइंट व सूचना बोर्ड जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
डीएम ने वन विभाग को कहा कि इन सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। ईको पार्क के विकसित होने से जहां एक ओर पर्यटकों को नया आकर्षण मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, एसडीओ रश्मि ध्यानी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos