सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fast observed in support of demands of engineers and Anganwadi workers

Uttarkashi News: इंजीनियरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में रखा उपवास

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 10 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Fast observed in support of demands of engineers and Anganwadi workers
विज्ञापन
इंजीनियरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में रखा उपवास
Trending Videos

उत्तरकाशी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को समर्थन देने के लिए यूकेडी नेता किरन रावत धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हुए एक दिवसीय उपवास रखा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकार सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हो रही है।
उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने शुक्रवार को विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया और उपवास रखा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि जो मानदेय उनको दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है। उत्तराखंड में लागू न्यूनतम मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए l इसके बाद वह संघ भवन लोनिवि उत्तरकाशी में चल रहे धरना स्थल पर जाकर उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया। कहा कि इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। इंजीनयिरों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। समर्थन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जगत रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम नेगी, उपेंद्र राणा, पंकज उनियाल, कृष्णानंद बडोनी, अरविंद बुटोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed