सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Leopard sightings in two locations in Barkot have created panic among residents

Uttarkashi News: बड़कोट में दो जगह गुलदार दिखने से लोगों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 10 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard sightings in two locations in Barkot have created panic among residents
विज्ञापन
बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। बीते बृहस्पतिवार शाम को कृष्णा गांव के निकट और बड़कोट नगर के वार्ड सात रतन पैलेस के पास गुलदार दिखाई दिए। गुलदार दिखने पर वहां आसपास मौजूद लोगों ने जोर की आवाजें दी, जिससे वह भाग गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार शाम को कृष्णा गांव के निकट एक गुलदार दिखाई दिया। वहीं एक गुलदार शाम लगभग साढ़े सात बजे बड़कोट नगर के वार्ड सात में घूमता नजर आया। दो जगह गुलदार दिखने से लोगों में डर दिखाई दिया। इससे पहले भी कुछ महीने पूर्व बड़कोट में पुरानी तहसील के पास शाम के दौरान एक गुलदार मेडिकल स्टोर में घुस गया था, जिसे लोगों ने शटर बंद कर भीतर ही बंद लिया था। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को सुरक्षित बाहर खदेड़ा था। अब एक बार फिर गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा ने बताया कि कृष्णा गांव के आसपास पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधि देखी जा रही है। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि शाम के समय अकेले बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed