{"_id":"6a54e505c37ea2612a06b654","slug":"festivities-marked-thdcs-foundation-day-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-120114-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: टीएचडीसी के स्थापना दिवस पर रही कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: टीएचडीसी के स्थापना दिवस पर रही कार्यक्रमों की धूम
Mon, 13 Jul 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकगायक शशांक और महिमा ने दी प्रस्तुति
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का 39वां स्थापना दिवस भागीरथीपुरम और कोटेश्वर परियोजना में हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने प्रतिभाग किया।
बहुउद्देशीय भवन परिसर में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आरआर सेमवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकगायक शशांक घिल्डियाल और महिमा उनियाल ने गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। गढ़वाली हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
उधर, कोटेश्वर परियोजना में भी टीएचडीसी का 39वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने किया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने ऋषिकेश से लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी परियोजना इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, महाप्रबंधक (पीएसपी) एसके. साहू, अपर महाप्रबंधक (ओएमएम) भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एपी बाजपेई, निधि बाजपेई, कविता श्रीस्वाल आदि मौजूद रहे।