सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fire breaks out in Mandau forests, forest department busy in extinguishing it

Uttarkashi News: मांडौ के जंगलों में लगी आग, वन विभाग बुझाने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Mandau forests, forest department busy in extinguishing it
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव के कारण बढ़ रहा है तापमान
Trending Videos

उत्तरकाशी। मौसम का रुख बदलते ही एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसका असर वनाग्नि पर भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को मुखेम रेंज के तहत जिला मुख्यालय के नजदीकी मांडौ और पोखरी के जंगलों में भीषण आग लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है।

इस बार सर्दियों में भी उत्तरकाशी के जंगल धू-धू कर जलते रहे। अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से आग की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। फायर सीजन शुरू होने से पहले ही वनों में आग लग रही है। बृहस्पतिवार को मांडौ गांव के आसपास दिनभर आग से जंगल जलते रहे। आग से वनों में लाखों की वन संपदा जलकर राख हुई है। सुबह ही ही जंगलों में आग फैल गई थी। डांग-पोखरी के आसपास के जंगलों में भी धुंआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखेम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह पंवार का कहना है कि दोपहर 12 बजे वन विभाग को मांडौ के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर फायर वाॅचर और फॉरेस्ट गार्ड को भेजे गए। वन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि फायर सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में 15 फरवरी के बाद सभी कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिए जाएंगे। मार्च में फायर वॉचरों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed