{"_id":"6a5381ddf8f19e6e0f01b548","slug":"five-people-injured-in-a-car-accident-in-chinyalisaur-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121065-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल
Sun, 12 Jul 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। थाना धरासू के अंतर्गत बड़ेथी धारा के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया।
रविवार दोपहर को बड़ेथी धारा के पास कार सड़क से नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार पांचों घायलों को निकाला गया। हादसे में 22 वर्षीय चालक अजय पुत्र रामलाल निवासी खदाड़ा बनचौरा, 17 वर्षीय विकेंदर पुत्र सुरीलाल निवासी खदाड़ा, 17 वर्षीय सुजल पुत्र जसपाल निवासी धारकोट बनचौरा, 19 वर्षीय शीतल पुत्री जसपाल निवासी धारकोट व 13 वर्षीय प्रियंजल पुत्र जसपाल निवासी धारकोट घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी चिन्यालीसौड़ में चल रहा है। संवाद