सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Following assurances from the Nagar Panchayat chairman, the councilors ended their protest.

Uttarkashi News: नगर पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर सभासदों ने धरना किया समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 01 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Following assurances from the Nagar Panchayat chairman, the councilors ended their protest.
विज्ञापन
सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाया था चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप
Trending Videos

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत अध्यक्ष के मनमाने रवैये के खिलाफ धरने पर बैठे सभासदों ने एसडीएम बड़कोट की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है।
सभासदों ने अध्यक्ष पर चेहते को लाभ देने के लिए दुकान का निर्माण करने और इसकी जानकारी उन्हें नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले में शनिवार देर शाम को सभासद कृष्ण मोहन रमोला, ललित परमार, सुनीता असवाल, रोहित रावत, लता नौटियाल, सुनील कोहली धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की ओर से मनमाने ढंग से पैसों की बंदर बांट कर अपने रिश्तेदारों और चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव रजिस्टर में भी छेड़खानी कर नियम विरुद्ध कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे जनता के बीच सभासदों की छवि खराब हो रही है।
रविवार को एसडीएम बड़कोट की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनकी ओर से पारदर्शिता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। सभी वार्डों में नियमानुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed