सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   France's First 10-Member Foreign Team Departs for the Gaumukh Trek

Uttarkashi: गोमुख-तपोवन ट्रैक के लिए फ्रांस का पहला दस सदस्य विदेशी दल रवाना, सामान्य पर्यटकों को अनुमति नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 22 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के बाद 19 अप्रैल को वन विभाग की ओर से पहले प्रशिक्षित ट्रैकर्स के दल को गोमुख जाने की अनुमति दी गई थाी। इसके तीन दिन बाद गोमुख ट्रैक पर फ्रांस के दस सदस्य पहला विदेशी दल भी रवाना ह़ुआ है।

France's First 10-Member Foreign Team Departs for the Gaumukh Trek
विदेशी ट्रैकर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोमुख-तपोवन ट्रैक पर बुधवार को फ्रांस के दस सदस्य विदेशी ट्रैकर्स का इस वर्ष का पहला दल गोमुख के लिए रवाना हुआ। हालांकि अभी भी सामान्य पर्यटक को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भोजबासा में अभी गढ़वाल मंडल विकास निगम में पानी की आपूर्ति की समस्या ठीक नहीं हो पाई है। साथ ही इस ट्रैक के आश्रम भी नहीं खुल पाए हैं।

Trending Videos


गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के बाद 19 अप्रैल को वन विभाग की ओर से पहले प्रशिक्षित ट्रैकर्स के दल को गोमुख जाने की अनुमति दी गई थाी। इसके तीन दिन बाद गोमुख ट्रैक पर फ्रांस के दस सदस्य पहला विदेशी दल भी रवाना ह़ुआ है। यह बृहस्पतिवार शाम को वापस लौटेंगे। ट्रैकिंग व्यवसायी मान सिंह पंवार ने बताया कि विदेशी ट्रैकर्स के दल के जाने के बाद अब उम्मीद बढ़ी है कि इस वर्ष ट्रेकिंग व्यवसाय अच्छा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर मल्ला में लगा दो घंटे लंबा जाम

कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि चार दिन में करीब 100 लोग गोमुख ट्रैक पर जा चुके हैं। अभी प्रशिक्षित ट्रैकर्स को ही भेजा जा रहा है। सामान्य यात्रियों के लिए अभी रहने की समस्या है। भोजबासा में जीएवीएन के कर्मचारी गए हैं लेकिन अभी उन्हें स्वयं वहां पर पानी की आपूर्ति के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वह नदी से पानी भरकर आपूर्ति पूरी कर रहे हैं। साथ ही गोमुख ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकर्स को गंगोत्री नेशनल पार्क के नियमों की जानकारी देकर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed