{"_id":"6a241addb6fedd591302b5a7","slug":"funds-received-from-the-district-plan-for-the-repair-of-irrigation-tanks-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1018-119352-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सिंचाई टैंकों की मरम्मत के लिए जिला योजना से मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सिंचाई टैंकों की मरम्मत के लिए जिला योजना से मिली धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खांड, क्वाली, क्वीडांग और हडियाणा मल्ला में जर्जर हो गया था टैंक
नई टिहरी। कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग 15.94 लाख रुपये की लागत से भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक में तीन सिंचाई टैंकों की मरम्मत और एक नया टैंक बनाएगा जिससे काश्तकारों को जल्द ही सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिला योजना से धनराशि की स्वीकृति मिलने पर विभाग ने जीर्णोद्धार कार्य जल्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत खांड, क्वांली और भिलंगना ब्लॉक के ग्राम क्वीडांग और हडियाणा मल्ला के काश्तकार वर्षों से क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे थे लेकिन बजट के अभाव में विभाग टैंकों की मरम्मत नहीं कर पा रहा था। हडियाणा मल्ला में दो साल पहले सड़क निर्माण के दौरान टैंक क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
काश्तकारों की ओर से लगातार मांग करने पर जिला योजना में टैंक जीर्णोद्धार के लिए 11.36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है जबकि हडियाणा तल्ला के लिए पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 4.68 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने भी टैंकों का मरम्मत कार्य और हडियाणा में नया टैंक बनाने कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने छह माह से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। टैंकों की मरम्मत होने के बाद करीब 600 नाली कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
जाखणीधार और भिलंगना में दो-दो सिंचाई टैंक का जीर्णोद्धार करने के लिए जिला योजना और पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से धनराशि की स्वीकृत मिल गई है। निविदा प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
- पवन कुमार काला, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी टिहरी।

Trending Videos