फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway open; Yamunotri Highway blocked near Syanachatti.

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे खुला, यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी के पास बाधित

Fri, 31 Jul 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 31 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway open; Yamunotri Highway blocked near Syanachatti.
लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी से गिर रहे हैं बोल्डर, भूस्खलन से दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी/ बड़कोट। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने के कारण सुबह यातायात के लिए बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे को दोपहर तक खोल दिया गया जबकि यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी के पास शाम तक भी बंद रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गंगोत्री हाईवे पर हेल्गुगाड, डबरानी और सोनगाड सहित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुबह बोल्डर गिरने से यातायात बाधित रहा। बीआरओ की टीम ने मशीनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा हटाकर दोपहर तक यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर हनुमान चट्टी, बाडिया, दुर्बिल कट, जंगल चट्टी, बनास, पाली गाड, सिलाई बैंड और स्यानाचट्टी सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने अधिकांश स्थानों पर मार्ग खोल दिया लेकिन स्यानाचट्टी में लगातार भू-धंसाव और मलबा आने के कारण शाम तक आवाजाही बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार तड़के स्यानाचट्टी में भूधंसाव से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई जिससे यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों के प्रयासों से दोपहर करीब तीन बजे विद्युत लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने के बाद यमुनोत्री धाम और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed