{"_id":"6a4cf79c11be6cbeb20a43bb","slug":"garbage-pile-on-manera-bypass-risk-of-infection-rises-during-the-rainy-season-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120975-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मनेरा बाईपास पर कूड़े का ढेर, बरसात में बढ़ा संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मनेरा बाईपास पर कूड़े का ढेर, बरसात में बढ़ा संक्रमण का खतरा
Tue, 07 Jul 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है कूड़े के ढेर के बीच से
उत्तरकाशी। मनेरा बाईपास रोड इन दिनों खुले में डंप किए जा रहे कूड़े और निर्माण मलबे का अघोषित डंपिंग जोन बन गया है। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर बरसात में सड़ने लगे हैं जिससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को कूड़े के ढेर के बीच से गुजरना पड़ रहा है जबकि जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से घरेलू कचरे के साथ निर्माण सामग्री का मलबा भी खुले में डाला जा रहा है। बरसात के दौरान कूड़े से निकलने वाली गंदगी आसपास फैल रही है जिससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नियमित सफाई और निगरानी के अभाव में यह स्थान धीरे-धीरे कूड़ा घर में तब्दील हो गया है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे जमा कूड़ा और मलबा तत्काल हटाया जाए, यहां कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।