{"_id":"6a4cfa9d5992a08cc00d548c","slug":"police-busy-with-preparations-for-the-kanwar-yatra-season-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120976-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा सीजन की तैयारियों में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा सीजन की तैयारियों में जुटी पुलिस
Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
उत्तरकाशी। आगामी कांवड़ यात्रा और मानसून सीजन के मद्देनजर जनपद पुलिस ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मंगलवार को पुलिस, फायर एवं एसडीआरएफ अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।
बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों और तीर्थयात्रियों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने पर विशेष जोर दिया गया।
ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए0। मानसून के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदा संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी, स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय और राहत एवं बचाव उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, वायरलेस और सैटेलाइट संचार व्यवस्था को भी हर परिस्थिति में सक्रिय रखने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में हाल ही में आयोजित मॉक ड्रिल की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मानसून और कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई ही श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सबसे बड़ी कुंजी होगी। बैठक में सीओ जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, विकास नौटियाल, अजय सिंह, टीकम चौहान, अशोक कश्यप, भारू सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।