सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gyansu's team won the final

Uttarkashi News: ज्ञानसू की टीम ने किया फाइनल अपने नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Gyansu's team won the final
विज्ञापन
नाइन ए साइड श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्राॅफी का आयोजन
Trending Videos

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित नाइन ए साइड श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्राॅफी का फाइनल बेहद ही रोचक रहा। ज्ञानसू अैर मां गंगा टीम के बीच खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाते हुए मैच को बराबरी पर समाप्त किया। उसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और ज्ञानसू ने 5-4 के अंतर से फाइनल ट्राॅफी के खिताब को अपने नाम किया।
मैच के पहले हाफ के 34 वें मिनट में ज्ञानसू के स्ट्राइकर नवीन ने पहला गोल किया। उसके तुरंत बाद 35 वें मिनट में मां गंगा टीम के आकाश ने गोल कर मैच को बराबर कर दिया। रोमांचक मुकाबले के 38 वें मिनट में फ़िर से मां गंगा के आकाश ने लगातार दूसरा गोल कर पहले हाफ में 2- 1 से बढ़त दिला दी। मैच के दूसरे हाफ में ज्ञानसू के मनवीर ने 1 गोल करके मैच को 2- 2 से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का निर्णय पेनल्टी शूट में हुआ, जिसमें ज्ञानसू ने 5-4 से विजय प्राप्त कर टूर्नामेंट को अपने नाम किया। नाइन ए साइड मैच के पहले हाफ में टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि आयोजक भूपेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष नगरपालिका ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबॉल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशाशन, जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बेस्ट स्कोरर नवीन, बेस्ट स्ट्राइकर आकाश, बेस्ट गोलकीपर नितिन नेगी, बेस्ट डिफेंडर पारस की ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को 51000 नक़द व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31000 नकद व ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह मटूडा, प्रेम सिंह पंवार, गंगा सिंह राणा, दीपेन्द्र पंवार, सभासद महावीर चौहान, मनीष पंवार, देवराज बिस्ट, संतोषी राणा, सुनीता नेगी, मधु भट्ट, वंदना नौटियाल, नीरज पंवार, कृष्णा रमोला, आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका हर्षित चौहान, सुमित पुंडीर, हिमांशु प्रजापति ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed