{"_id":"6a4cf8644566d816580e0d57","slug":"harsil-police-station-shifted-to-the-pwd-guest-house-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120978-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कोतवाली हर्षिल को लोनिवि गेस्ट हाउस में किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कोतवाली हर्षिल को लोनिवि गेस्ट हाउस में किया गया शिफ्ट
Tue, 07 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून में जोखिम को देखते हुए एहतियातन लिया गया निर्णय
उत्तरकाशी। मानसून के दौरान बढ़ते जोखिम को देखते हुए कोतवाली हर्षिल को एहतियातन लोनिवि के हर्षिल विश्राम भवन में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। मानसून के संभावित खतरे के मद्देनजर एसपी कमलेश उपाध्याय ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर कोतवाली को शिफ्ट किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी स्तर की लापरवाही ठीक नहीं है। उन्होंने नदी तट पर चल रहे जल निकासी, चैनलाईजेशन, सुरक्षा दीवार और वायरक्रेट निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि कटाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना आवश्यक है।
एसपी ने पुलिस बल को भागीरथी नदी के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय आबादी को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल स्थानांतरित करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एनडीआरएफ के उप सेना नायक सुनील कुमार, सहायक सेना नायक राजू एस. धपोला मौजूद रहे।