फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hostel ready, but female students not getting the benefit.

Uttarkashi News: छात्रावास तैयार, छात्राओं को नहीं मिल रहा लाभ

Fri, 03 Jul 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Hostel ready, but female students not getting the benefit.
शासन स्तर से वार्डन, सुरक्षा गार्ड व आधारभूत सुविधाओं की मंजूरी मिली है बाकी
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नवनिर्मित महिला छात्रावास तैयार होने के बावजूद अभी तक संचालित नहीं हो पाया है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को छात्रावास की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रावास के संचालन के लिए शासन स्तर से वार्डन, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की स्वीकृति और व्यवस्था अभी मिलनी बाकी है। साथ ही, हॉस्टल का संचालन पीपीपी मोड अथवा सरकार की ओर से सीधे किए जाने संबंधी शासन के निर्देशों का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने बताया कि छात्रावास भवन तैयार होने की सूचना उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। शासन से आवश्यक निर्देश मिलते ही छात्रावास का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉस्टल शुरू होने पर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली करीब 52 छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंडी परिषद की ओर से करीब तीन करोड़ 62 लाख 80 हजार की लागत से इस छात्रावास का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य जनवरी 2022 में शुरू हुआ था और जुलाई 2023 में पूरा हो गया था। इसके बाद इसी वर्ष जनवरी में निर्माणदायी संस्था ने छात्रावास भवन महाविद्यालय प्रशासन को हैंडओवर कर दिया। हालांकि भवन का निर्माण और हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभी तक छात्रावास का उद्घाटन नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्राओं और अभिभावकों को उम्मीद है कि शासन स्तर से आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और लंबे समय से प्रतीक्षित गर्ल्स हॉस्टल का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed