सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In Mori, the dilapidated ambulance driver refused to take the patient.

Uttarkashi News: मोरी में जर्जर एंबुलेंस चालक ने मरीज ले जाने से किए हाथ खड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 06 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
In Mori, the dilapidated ambulance driver refused to take the patient.
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से ले जाने को मजबूर हुए परिजन
Trending Videos

गिरने से घायल हो गए थे बुजुर्ग, अस्पताल पहुंचाने के लिए नहीं मिल पाई एंबुलेंस
पुरोला। जनपद के दूरस्थ मोरी विकासखंड में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने घायल को पहले निजी वाहन से मोरी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद जब वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया तो 108 एंबुलेंस चालक ने वाहन की स्थिति जर्जर होने के कारण घायल को ले जाने से इन्कार कर दिया। फिर लोगों ने घायल को निजी वाहन से पुरोला पहुंचाया। उसके बाद उसे वहां से एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा।
बीते बुधवार को भेड़-बकरियां चराने जंगल गए एक बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार बड़ासु पट्टी के दूरस्थ गांव ढाटमीर निवासी केदार सिंह भेड़-बकरियां चराने के दौरान गांव के पास जंगल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब और गंभीर हो गया जब घायल को देहरादून ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। 108 एंबुलेंस की जर्जर हालत के कारण चालक ने जोखिम उठाने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद परिजन घायल को निजी वाहन से पुरोला डेरिका तक लेकर आए। वहां से पुरोला की 108 एंबुलेंस ने उन्हें देहरादून के लिए रवाना किया।
पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत और पूर्व प्रधान ठाकुर सिंह रावत का कहना है कि मोरी, अडोर और बड़ासु पट्टियों जैसे बड़े क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में केवल एक ही एंबुलेंस उपलब्ध है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह एंबुलेंस भी समय पर नहीं मिल पाती। उनका कहना है कि 108 एंबुलेंस भी लंबे समय से जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed