{"_id":"69aabbb377a7a50ce20dce2d","slug":"widening-of-yamunotri-highway-becomes-a-disaster-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118452-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण बना आफत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल और मलबे से स्थानीय लोग व यात्री बेहाल
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के चलते उड़ रही धूल और जगह-जगह फैले मलबे से स्थानीय लोग व राहगीर परेशान हैं। खासकर रानाचट्टी, हनुमानचट्टी और स्यानाचट्टी क्षेत्र में उड़ती धूल और मलबा के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार, राना चट्टी क्षेत्र के भजन सिंह चौहान, लोकेश चौहान, शैलेन्द्र सिंह राणा का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से दुकानदार, स्थानीय निवासी और आवाजाही कर रहे यात्री परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा बिखरा हुआ है जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल से बचाव के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ रही है। निर्माण कार्य कर रही एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी मनमाने ढंग से कार्य कर रही है। कहीं यमुना नदी और गाड गदेरों में बेतरतीब ढंग से मलबे की अवैध डंपिंग की जा रही है तो कहीं धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप राणा ने भी निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध डंपिंग से यमुना नदी को दूषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार तंत्र को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos