फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions issued to send a proposal to upgrade the CHC to a Sub-District Hospital.

Uttarkashi News: सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Mon, 28 Sep 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to send a proposal to upgrade the CHC to a Sub-District Hospital.
अपर सचिव मुख्यमंत्री ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं अपर कार्य अधिकारी पर्यटन नरेंद्र भंडारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ को उप जिला अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने की कवायद तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी से उप जिला अस्पताल के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। इससे पहले नरेंद्र भंडारी ने चिन्यालीसौड़ विकासखंड सभागार में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बाल विकास, उद्यान, सिंचाई और समाज कल्याण समेत करीब दो दर्जन विभागों की योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। अपर सचिव ने सिंचाई नहरों को दुरुस्त करने और एससीपी योजनाओं में ग्राम पंचायतों को समान रूप से बजट आवंटित करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को अपनी संचालित योजनाओं की जानकारी विकासखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित डेयरी और नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। डेयरी में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि विद्यालय भवन का थर्ड पार्टी निरीक्षण कर जल्द हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed