फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Outrage among more than 40 laborers removed from the BRO.

Uttarkashi News: बीआरओ से हटाए गए 40 से अधिक मजदूरों में आक्रोश

Mon, 28 Sep 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Outrage among more than 40 laborers removed from the BRO.
18 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं मजदूर
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीआरओ तेखला में वर्षों से दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे 40 से अधिक स्थानीय मजदूरों को अचानक काम से हटा दिए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का आरोप है कि 23 सितंबर को बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उन्हें काम से बाहर कर दिया गया। 18 साल से अधिक समय से बीआरओ में सेवाएं दे रहे मजदूर अब काम पर वापस लेने और हटाए जाने का कारण बताने की मांग कर रहे हैं।
बीआरओ के मजदूर आनंद सिंह, पवनेश व्यास, रविंद्र सिंह और अनिल कुमार ने बताया कि अचानक काम छिन जाने से बच्चों की स्कूल फीस, कमरों का किराया और परिवार के रोजमर्रा के खर्चों की चिंता सताने लगी है। उन्होंने बताया कि काम से हटाए जाने का कारण जानने और अपनी समस्या रखने के लिए बीआरओ के कमान अधिकारी से मिलने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अवसर नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि न तो उन्हें दोबारा काम पर रखा गया और न ही हटाने का स्पष्ट कारण बताया गया। कहा कि इस संबंध में 25 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भी समस्या के समाधान की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 30 सितंबर को बीआरओ तेखला कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed