{"_id":"6a7dcd7e0735e61b1004ca29","slug":"itbp-personnel-cleared-boulders-and-restored-the-movement-of-traffic-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-121663-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आईटीबीपी के जवानों ने बोल्डर हटाकर शुरू की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आईटीबीपी के जवानों ने बोल्डर हटाकर शुरू की आवाजाही
Thu, 13 Aug 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे में स्वारीगाड के पास मलबा व बोल्डर गिरने से दिक्कत
यमुनोत्री हाईवे पर तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई बड़े वाहनों की आवाजाही
उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार को गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड के समीप बोल्डर और मलबा आने से आवाजाही करीब दो घंटे बंद रही। वहां पर बीआरओ की मशीन पहुंचने में हुई देरी के कारण मौके पर मौजूद आईटीबीपी जवानों सहित स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास से बड़े-बड़े बोल्डर हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। उसके बाद मौके पर पहुंची मशीनों ने मलबा व बोल्डर हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
दूसरे ओर यमुनोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन दोपहर बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बहाल होने से सरकारी सिस्टम, स्थानीय लोगों और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। यमुनोत्री हाईवे पर बाड़िया गांव के नीचे भूस्खलन होने के कारण पिछले दो दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
यमुनोत्री हाईवे पर बाडिया गांव के नीचे भू-धंसाव और दूसरी ओर यमुना नदी के कटाव के चलते सड़क का हिस्सा संवेदनशील बना हुआ है यहां हाईवे पर ऊपर से भूस्खलन हो रहा है तथा नीचे यमुना नदी के कटाव से भी भूस्खलन हो रहा है। सुरक्षा दीवारों के पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बड़े वाहनों के लिए भी हाईवे खोल दिया गया।