{"_id":"6a7db83f2a0d30603c02cedb","slug":"people-are-confining-themselves-to-their-homes-at-nightfall-due-to-the-fear-of-the-leopard-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-120660-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गुलदार की डर से शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गुलदार की डर से शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं लोग
Thu, 13 Aug 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत जगधार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शाम होते ही गुलदार घरों के आसपास धमक रहा है। बीती शाम करीब पांच बजे गुलदार ने जगधार निवासी चमन कोठारी के घर के पास बंधे कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रियता के कारण बच्चे और बुजुर्ग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
बीडीसी सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा ने बताया कि गुलदार की लगातार हो रही आवाजाही के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
हरीश कोठारी, कृष्णा कोठारी, ओम प्रकाश कोठारी, विनोद, सूरज, प्रदीप का कहना है यदि समय रहते गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात करने और गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद