फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Support sought from the public for the construction of the medical college.

Uttarkashi News: मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए लोगों से मांगा समर्थन

Wed, 12 Aug 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Support sought from the public for the construction of the medical college.
नई टिहरी। टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क में 11वें दिन जन जागरण सत्याग्रह धरना जारी रहा। वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों समर्थन की अपील की। इधर, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर जन जागरण सत्याग्रह पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने कहा कि वह गत 11 दिनों से सत्याग्रह पर हैं। नगर और क्षेत्र के लोगों समर्थन देने के लिए धरना स्थल पहुंच रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज निर्माण पर चुपी साधे हुए है जिससे लोगों में रोष पनप रहा है। कहा कि प्रदेश के दो मुख्यमंत्रियों ने पूर्व में टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने की बात कही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया कि समिति से जुड़े लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों से समर्थन मांगा। इस मौके पर रमेश रतूड़ी, अंकुश कोहली, अमित रतूड़ी, पर्वत कुमाईं, मनोहर लाल कुडियाल, नरोत्तम दत्त जखमोला, विक्रम सिंह तोपवाल, भगवान चंद्र रमोला, महिपाल सिंह नेगी, बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, टीकम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed