फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The movement of heavy vehicles in Badia remained stalled for the second consecutive day.

Uttarkashi News: बाडिया में बड़े वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी ठप रही

Wed, 12 Aug 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The movement of heavy vehicles in Badia remained stalled for the second consecutive day.
हाईवे के ऊपरी हिस्से में भू-धंसाव और नीचे यमुना नदी से हो रहा है कटाव
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाडिया गांव के नीचे बड़े वाहनों की आवाजाही बुधवार को दूसरे दिन भी सुचारु नहीं हो पाई। हाईवे के ऊपरी हिस्से में भू-धंसाव और नीचे यमुना नदी के कटाव के कारण सड़क का हिस्सा संवेदनशील बना हुआ है जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि, छोटे वाहनों को मार्ग से आवाजाही के लिए खोला गया है।
बाडिया गांव के नीचे हाईवे के ऊपर से लगातार भू-धंसाव होने के साथ ही सड़क के नीचे यमुना नदी के कटाव से स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बन रही है। इससे हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू न होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग को बड़े वाहनों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए मौके पर कार्य चल रहा है। हाईवे के किनारे जाले डालकर दीवार तैयार की जा रही है। संबंधित विभाग एवं निर्माण कार्य एजेंसी की टीम मार्ग को जल्द से जल्द बड़े वाहनों के लिए खोलने के प्रयास में जुटी है। राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि देर शाम तक हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed